अंतिम टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से जीती

By VNI India | Posted on 31st Jan 2026 | खेल
भारत

तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (वीएनआई) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से शिकस्त देते हुए आगामी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी बादशाहत के फिर संकेत दे दिए है। वहीं इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की यह सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमे ईशान किशन ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ते हुए महज 43 गेंदों में 103 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 63 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। अंत में हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 272 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को 5 रन पर जल्दी आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। लेकिन सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने भारतीय गेंदबाजों पर पलटवार करते हुए महज 38 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली और मैच में रोमांच को जारी रखा। लेकिन अक्षर पटेल ने एलन को आउट कर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी सा फेर दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। वहीं रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर की संघर्ष वाली पारी भी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से 46 रन पीछे रह गई।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 13th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 12th Aug 2026
Today in History
Posted on 12th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 11th Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

spo
Today in History

Posted on 20th Mar 2026

salute
Today in History

Posted on 7th May 2026

bhagat1
Today in History

Posted on 23rd Mar 2026

Today in History
Posted on 23rd Oct 2025
Today in History
Posted on 30th Nov 2025
Today in History
Posted on 3rd May 2025
Today in History
Posted on 10th Aug 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india